फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत के निर्देशक का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिल्म पद्मावत के विरोध में गुरुवार को भारतीय सवर्ण महासभा ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया। बोधाश्रम चौराहा पर पुतला दहन के बाद एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में बोधाश्रम चौराहा पर एकत्रित हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। नुक्कड़ सभा के दौरान संजीव उपाध्याय ने कहा कि फिल्म में भारतीय गौरवपूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।

जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। महासभा ने सिनेमा और थियेटर मालिकों से फिल्म नहीं चलाने का अनुरोध किया। नुक्कड़ सभा के दौरान दिनेश चंद्र शर्मा, ठाकुर मोहन सिंह, शांतनु शर्मा, सागर तिवारी, अवनीश तिवारी, नंदू ठाकुर, रितिक राजौरिया, चेतन गुप्ता, एसके भटनागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें