फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक बेंच पर बैठेंगे सिर्फ दो परीक्षार्थी

विज्ञापन
student
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिला प्रशासन के साथ ही शिक्षा विभाग नकल विहीन परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला परीक्षा समिति ने परीक्षा प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में एक बेंच पर दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे। डीएम ने भी पांच फुट की बेंच पर दो छात्रों के बैठने के सीटिंग प्लान पर मुहर लगा दी है। इससे पहले एक बेंच पर तीन परीक्षार्थी बैठते थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने डीआईओएस सहित सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी गई है। जल्द ही जिले के सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। परीक्षा केंद्र की बाह्य सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है।

प्लान तैयार करने में आएगी दिक्कतें
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को मिक्स सीटिंग प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि कई कालेज ऐसे हैं, जिनमें से 10 से 15 स्कूलों के छात्र-छात्राओं का केंद्र बनाया गया है। ऐसे में सभी स्कूलों के बच्चों के लिए मिक्स प्लान तैयार कराना कैसे संभव होगा। यह बात केंद्र व्यवस्थापकों के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


कोट
परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए डीएम के निर्देशन में काम किया जा रहा है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जा रहे हैं। नकल रोकना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जीएस राजपूत, डीआईओएस मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें