फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलता मिला होमगार्ड का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाने में तैनात एक होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतक की आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जैतूलपुर निवासी खुशवंत जाटव (28) थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था। आठ माह पूर्व ही इलाहाबाद निवासी रेखा के साथ उसकी शादी हुई थी। गुरुवार करीब आठ बजे जब पत्नी कमरे में पहुंची तो शव कमरे में फंदे पर लटकता देख चीख निकल गई। जानकारी होने के बाद परिवारीजन भी आ गए। घटना के बाद घर पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों के मुताबिक कुछ दिनों से खुशवंत मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस वजह से वह शराब भी पी लेता था। परिवारीजनों ने आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनेे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें