फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने रोडवेज बस चालक से की अभद्रता

विज्ञापन
जीटी रोड पर रोडवेज बस रोक कर हंगामा काटता पुलिस कर्मी
विज्ञापन
एटा। गुरुवार को खाकी फिर से शर्मसार हुई है। नशे में धुत सिपाही ने हाईवे पर कार खड़ी करके रोडवेज बस चालक से गालीगलौज करते हुए हाथापाई की। रोड पर चले आधा घंटे तक तमाशे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। बाद में लोगों ने मामला शांत कराया। इस पर सिपाही धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


उन्नाव डिपो की रोडवेज बस को चालक गुरुवार शाम को जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर लेकर जा रहा था। उसी समय अल्टो कार में सवार होकर दो लोग वहां पहुंचे और कार को हाईवे पर खड़ी कर रोडवेज बस को रोक लिया। इसके बाद पुलिस कर्मी कार से निकलकर बस की खिड़की के पास पहुंचे और चालक की खींचतान करने लगे।

इसे देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने घटना का विरोध किया। इस पर हंगामा करने वाले पुलिस कर्मी उन्हें खाकी का रौब दिखाते हुए धमकाने लगे। सिपाहियों ने कार को हाईवे पर खड़ा करके आधा घंटे तक हंगामा किया। जिसे लेकर हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में जब मीडिया कर्मियों के कैमरे चलते देख सिपाही अपनी कार को लेकर वहां से चले गए। बताया गया कि एक सिपाही मैनपुरी जिले में और दूसरा एटा पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें