कासगंज। कांग्रेसियों ने पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया। कांग्रेसियों ने उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री रहते हुए देश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर किया। देश उनका कर्जदार है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नगर अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्हें पंचशील सिद्धांत का जनक भी कहा जाता है।
गुट निरपेक्ष आंदोलन में भी उनकी अच्छी भूमिका रही। गोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यप्रकाश गुप्ता, राजवीर राना, अमरीश वशिष्ठ एवं महेंद्र पाल सिंह एडवोकेट ने भी अपने विचार रखे। अब्दुल समद, शंकर लाल शर्मा, महेंद्र सिंह, शशि बाला गुप्ता, सुबोध शर्मा, विशाल पांडेय, रोहित सक्सेना, जितेंद्र उपाध्याय, गजेंद्र सैनी, राजीव चौहान, जगदीश बिड़ला, राजेंद्र कश्यप, कबीर प्रताप सिंह, योगेश मिश्रा, मोहन सिन्हा, रजनेश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।