अलीगंज में भाजपाप्रत्यासी के पक्ष में प्रचार करते टीवी कलाकार सज्जन सिंह
अलीगंज। नगर के बांके बिहारी गेस्ट हाउस में मंगलवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में टीवी कलाकार सज्जन ठाकुर ने मतदाताओं से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के बाद नगर में विकास की गंगा बहेगी। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने अलीगंज के इतिहास से सज्जन ठाकुर को रूबरू कराया।
फिल्मी दुनिया में नाम कमा चुके टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में किरदार निभाने वाले सज्जन ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी बृजेश गुप्ता के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का परिवार शुरू से संघर्षशील रहा है। इनके पिता पूर्व मंत्री गेंदालाल गुप्ता का पूरा जीवन क्षेत्र के लोगों के संघर्ष में बीता। आपका प्रत्याशी समाजसेवा के लिए हमेशा तैयार है।
ऐसे व्यक्ति को चुनने से ही नगर में विकास होगा और साथ ही शिक्षा के साधन भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा प्रत्याशी बृजेश गुप्ता के समर्थन में आया हूं और जल्दी ही अलीगंज में टीवी सीरियल बनाऊंगा। टीवी कलाकार को देखने के लिए दोपहर से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।
कार्यक्रम को भाजपा के जिला महामंत्री मेघसिंह शाक्य, डा. परशादी लाल कश्यप, डा. अशोक रतन शाक्य, कुशलपाल सिंह राठौर, गोपाल शर्मा, जीतू राठौर, राघवेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, मुन्नाबाबू गुप्ता, वीरेंद्र कुमार कमांडर, विनोद कुमार मौजूद रहे।