फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
एटा। विद्यालय जा रहे बाइक सवार शिक्षक की कैंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव जवाहरपुर निवासी सुभाष चंद्र यादव (35) पुत्र उदयवीर पिलुआ क्षेत्र के भादौ गढ़ी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक था। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शिक्षक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। गुलाबपुर मार्ग पर तेज गति से आ रहे कैंटर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिक्षक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पीएसी बटालियन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार रोहित और उसका भाई राहुल घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



अलीगंज। अनियंत्रित डीसीएम ग्रामीणों को रौंदते हुए रेलिंग से भिड़ गई। हादसे में रेलिंग पर बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन को गंभीर हालत में सैफई अस्पताल रेफर किया गया।
गांव ढटिंगरा से एक डीसीएम सोमवार सुबह मैनपुरी जा रही थी। भनउ घाट पुल के पास डीसीएम अनियंत्रित हो गई और ग्राम बलूपुरा के शीशराम, नीरज पुत्र तेज सिंह, रक्षपाल सिंह पुत्र रामसनेही को टक्कर मारती हुई डीसीएम रेलिंग से टकरा गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना में अर्जुन पुत्र रघुवीर, प्रेमबाबू पुत्र ग्रीशचंद्र निवासी ढटिंगरा समेत अन्य घायलों को को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया। यहां से शीशराम, नीरज, रक्षपाल को गंभीर हालत देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सांसद मुकेश राजपूत और विधायक सत्यपालसिंह राठौर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल राजपूत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। यहां उन्होंने घायलो का हालचाल जाना। सांसद ने जीवनरक्षक दवाओं की भी जानकारी ली और कहा कि यदि कोई दवा स्वास्थ्य केंद्र पर न हो तो तत्काल जिला मुख्यालय से मंगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें