फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल-अजहा आज, तैयारियां पूरी, बाजार रहे गुलजार

विज्ञापन
नमाज अदा
विज्ञापन
एटा। शनिवार को ईद-उल- अजहा का त्योहार शनिवार को शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान लाखों मुस्लिम लोग देश में अमन चैन की दुआ मांगेंगे। त्योहार को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारियों मेें जुटे रहे। इस दौरान जहां ईदगाह और मस्जिदों में साफ-सफाई और साज-सज्जा का काम चला।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए शुक्रवार को बाजारों और पशु पैंठ में कुरबानी के बकरों की खरीदारी हुई। वहीं नगर के घंटाघर, बाबूगंज, हाथी गेट, गांधी मार्केट में मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए नए कपड़ों की खरीदारी की गई। बकरीद की नमाज को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अलीगंज, मारहरा, मिरहची, जलेसर, अवागढ़, सराय अगहत समेत 135 ईदगाहों और मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। जिले में सबसे ज्यादा भीड़ मुसाफिर खाना और नगला पोता ईदगाह में होती है। ईद की नमाज के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नमाज के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
कुरबानी के बकरों की खरीद हुई
शहर के अलीगंज रोड स्थित पशु पैंठ में शुक्रवार को कुर्बानी के बकरों की खरीद हुई। इस दौरान आठ से दस हजार रुपये तक बकरों की बिक्री की गई। कम खरीद होने के चलते पशुपालकों में मायूसी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ये है नमाज का वक्त
एटा-मुसाफिर खाना ईदगाह -8:30 बजे
दरगाह नगला पोता - 9:00 बजे
अलीगंज- ईदगाह एटा रोड- 8:05 बजे
जैथरा- मस्जिद अलीगंज रोड 9:00 बजे
अवागढ़- ईदगाह, किला बाईपास- 9:00 बजे
जलेसर- ईदगाह, सनकपुर रोड- 9:00 बजे
मिरहची- ईदगाह, एटा रोड- 9:00 बजे
मारहरा- ईदगाह, मारहरा- 9:00 बजे
दरगाह खाने बरकातिया- 8:30 बजे
निधौलीकलां- ईदगाह, मोहल्ला कुरैशी- 8:00 बजे
नोट: यह टाइम सुबह के ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें