फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कैदी की बीमारी से मौत

विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध चल रहे एक कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। जेल प्रशासन ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कैदी के परिवार के लोगों को भी मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मौत का शिकार कैदी रामरूप (45) निवास भाऊपुर थाना सहावर हुआ। बताया गया कि कैदी पर गांव के ही सुरेश चंद्र की हत्या का आरोप था। इस मामले में वह 3 जुलाई 2015 से जेल में बंद चल रहा था। उसकी जमानत नहीं हो सकी थी। पहले एटा जिला कारागार में बंद था, इसके बाद उसका स्थानांतरण इस जिले के कारगार में हुआ था। जेलर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कैदी पहले से ही बीमार था। उसे कई गंभीर रोग थे। टीबी गुर्दा रोग से ग्रसित था। तबीयत खराब होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया था जहां से उसे अलीगढ़ मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। कैदी ने अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें