फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ में दो फाड़

विज्ञापन
प्राथ‌म‌िक श‌िक्षक संघ की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक संघ किसी की जागीर नहीं है। इस पर सभी शिक्षकों का हक है। बगैर सर्वसम्मति चुनाव के कोई भी अध्यक्ष या मंत्री नहीं बन सकता है। यह बातें संघ के मंडलीय मंत्री योगेश कुमार ने कही है।
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में संघ के प्रणवीर यादव गुट के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि मैनपुरी में एक गुट के अध्यक्ष व मंत्री ने ब्लाक स्तरीय चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जबकि इस चुनाव कार्यक्रम के लिए न तो मंडल स्तर से और न ही प्रदेश अध्यक्ष से कोई अनुमति ली गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस चुनाव कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इसकी जानकारी भी संबंधित लोगों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के चुनाव के लिए पहले दो महीने तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यों की सूची तैयार कर प्रदेश स्तर को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में जिलाध्यक्ष प्रणवीर यादव ने कहा कि जनपद में संघ का सदस्यता अभियान 1 अगस्त से शुरू हुआ है। 30 सितंबर तक चलेगा। अक्टूबर में ब्लाकों के चुनाव होंगे और उसके बाद जनपदीय चुनाव होगा। आगरा से आए विमलेश चौधरी, दिगंबर कुशवाह ने भी विचार व्यक्त किए।

मौके पर जिला मंत्री जिलामंत्री राजेश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, सुभाष कश्यप, अरुण यादव, सुखेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र बाथम, मुकेश यादव, धर्मेंद्र सिंह धरम, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

दूसरी तरफ प्राथमिक शिक्षक संघ राजीव गुट के अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के निर्देश पर चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव का जो कार्यक्रम जारी हुआ है, उसी के अनुसार चुनाव होंगे। जो लोग चुनाव रद्द होने की बात कह रहे हैं वे चुनाव से बचना चाहते हैं। आज जागीर विकास खंड का चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें