फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी को चोटी कटने की घटना की जानकारी तक नहीं

विज्ञापन
महिला की चोटी काटी
विज्ञापन
मैनपुरी। रठेरा और घिरोर में चोटी कटने के मामले की जानकारी देर रात तक पुलिस अधिकारियों को नहीं थी। जबकि प्रदेश स्तर से इस मामले की निगरानी के लिए खुफिया विभाग को लगाने के साथ ही डीजीपी ने भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। इससे जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात को रठेरा में बालिका की और शुक्रवार दिन को घिरोर में महिला की चोटी कट गई। घिरोर में तो बताया जाता है कि थाना पुलिस के सिपाही भी मौके पर पहुंचे थे। इस संबंध में जब एएसपी ओपी सिंह से जानकारी करनी चाहि तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। इससे पता चलता है कि जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली क्या है।

यह आलम तब है जबकि डीजीपी सुलखान सिंह ने सभी जिलों की पुलिस को उक्त मामले पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। यहीं नहीं चार राज्यों की पुलिस और खुफिया विभाग पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। ऐसी स्थिति में मैनपुरी के पुलिस अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दो स्थानों पर चोटी कटने की घटना होने के बाद भी उसकी जानकारी देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें