आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
आगरा में अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले 50 गैंगस्टर चिह्नित किए गए हैं। इनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। कमिश्नरेट में इनकी सूची तैयार की जा रही है। 2022 के बाद धीमी पड़ी कार्रवाई को फिर से रफ्तार देने की दिशा में यह कवायद की जा रही है।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि गैंगस्टर की सूची बनाई जा रही है। हाल में पुलिस ने कई अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ऐसे में कुख्यात सट्टेबाज, जुआरी, भूमाफिया, साइबर अपराधी, लूट, छिनैती करने वाले अपराधी, नकली दवाओं का कारोबार करने वाले अपराधी, नकली खानपान की वस्तुओं को व्यापार करने वाले व्यापारी, जिनके विरुद्ध ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गैंग चार्ट तैयार होगा। अभी तक ऐसे 50 अपराधी चिह्नित कर लिए गए हैं। जिनकी संपत्ति को जब्त किया जाना है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।