फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोग्य मेले में 5 मरीज मिले मलेरिया पीड़ित

Sun, 07 Sep 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मलेरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेला में लगातार मलेरिया मरीज मिल रहे हैं। रविवार काे पांच मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हई।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 97 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा ने बुखार, त्वचा, पेट आदि के मरीजों का उपचार किया। इस दौरान आयुर्वेद फार्मासिस्ट मानसिंह, एलटी देव प्रकाश, सूर्य प्रताप, एएनएम सना, आदि मौजूद रहे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 105 मरीज आए।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम मंगला ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय, महिला स्वास्थ्य परिचारिका ललिता गौतम, एएनएम आस्था, नीतू यादव, सपोर्ट स्टाफ कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, बीनपुर कलां, सूरतपुर, सैलई सहित 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में बुखार, गैस, लिवर, त्वचा आदि रोगों के मरीज पहुंचे। इसके अलावा शुगर, बीपी की भी जांच की गई। गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। 36 केंद्रों पर कुल 1311 मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें