फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल संस्थान में रखी हैं 5.5 हजार अंकतालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के लाइब्रेरी साइंस विभाग में वर्ष 2015 से 2020 तक की करीब 5.5 लाख अंकतालिकाएं रखी हुई हैं। इन्हें कॉलेज ले नहीं गए हैं। इस कारण छात्र भटक रहे है। कला संकाय के डीन और अंकतालिका वितरण अभियान के प्रभारी प्रो. यूसी शर्मा ने प्रति कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर अंकतालिकाओं वापस लेेने के लिए कहा है। सुझाव दिया है कि डिग्री वितरण अभियान के साथ इन्हें भी कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन

पूर्व कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की ओर से विश्वविद्यालय में छपवाकर रखी अंकतालिकाओं के वितरण का अभियान चलाया गया था। करीब 5.5 लाख अंकतालिकाएं कॉलेजों को बांट दी गई थीं। 5.5 लाख के करीब ही रह गई हैं। सात माह से अधिक समय हो गया है। प्रो. यूसी शर्मा का कहना है कि वह अपने यहां से किसी छात्र को अंकतालिका नहीं दे सकते हैं। कॉलेजों की ओर से अधिकृत व्यक्ति को ही दिया जा सकता है। कॉलेज वाले पहुंच नहीं रहे हैं। संबंधित वर्ष के छात्र सेक्शन में अंकतालिका के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें विभाग भेज दिया जाता है, छात्रों को लौटना पड़ता है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा का कहना है कि प्रो. यूसी शर्मा ने अंकतालिकाओं के संबंध में जानकारी दी है। कॉलेजों के माध्यम से इनको छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें