फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में 48 पीएलवी मिले निष्क्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन काम करने वाले 48 पीएलवी (पैरालीगल वालंटियर) समीक्षा बैठक में निष्क्रिय पाए गए हैं। काम के आधार पर उनका नवीनीकरण नहीं किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए केवल 23 पीएलवी का ही नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 71 पीएलवी काम कर रहे थे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर पीएलवी का काम के आधार पर एक साल के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया के तहत 71 पीएलवी से उनके द्वारा किए गए काम का ब्यौरा मांगा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने तीन सदस्यीय समिति बनाकर काम के आधार पर समीक्षा करके पीएलवी का नवीनीकरण करने के निर्देश दिए।
पीएलवी समिति के अध्यक्ष नासिर अहमद स्पेशल जज डकैती, सिविल जज अमित मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बैठक करके पीएलवी के काम की समीक्षा की। समीक्षा के आधार पर 48 पीएलवी के निष्क्रिय मिलने पर उनका नवीनीकरण नहीं किया गया। काम के अधार पर 23 पीएलवी का एक साल के लिए नवीनीकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

----
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पीएलवी के काम की समीक्षा की गई है। समीक्षा के बाद काम के आधार पर 23 पीएलवी का नवीनीकरण किया गया है। निष्क्रिय पाए गए 48 पीएलवी का नवीनीकरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें