फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 डिग्री तापमान, हर दिन टूट रहा पिछले साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए सिर ढककर गुजरतीं युवतियां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते साल की अपेक्षा इस बार हर दिन का तापमान काफी अधिक है। मंगलवार को भी बीते वर्ष की अपेक्षा तापमान छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिनभर लोग सूरज की तपिश और गर्म हवाओं से परेशान रहे।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे पखवाड़े से ही गर्मी के तेवर आने वाली परेशानी की तरफ इशारा करने लगे थे। हुआ भी ऐसा ही, हर गुजरते दिन के साथ तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अगर बीते साल के तापमान से तुलना की जाए तो पता चलेगा कि इस बार तापमान काफी अधिक है। 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बीते वर्ष 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। इस बार तापमान औसत से पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।
दिन भर लोग सूरज की तपिश के साथ गर्म हवाओं से खुद को झुलसता हुआ महसूस करते रहे। दिन भर कोशिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रहा, इससे शाम भी गर्म रही। बाजारों में सामान की खरीदारी के लिए निकले लोग परेशान और पसीने से तरबतर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें