फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

की ईंट है प्राथमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बेवर पर मंगलवार को शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन संगोष्ठी हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा नींव की ईंट है। अगर बच्चे की प्राथमिक शिक्षा ही कमजोर रह गई तो बच्चा आगे नहीं बढ़ सकता है। छह सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

बेवर स्थित बीआरसी भवन में खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश यादव ने कहा कि बच्चे देश व समाज के कर्णधार हैं। इनको तैयार करने के लिए शिक्षकों को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा। बीईओ सुल्तानगंज अनुपम शुक्ला ने कहा कि लोग अपने कर्मों से याद किए जाते हैं। अगर शिक्षक के कर्म अच्छे होंगे तो उन्हें भी समाज में सम्मान मिलेगा।
कार्यक्रम में छह सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
पीएसपीए के जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बलगारिया, उमेश यादव, डॉ. अखिलेश राजपूत, राजेश बघेल, अमित दुबे, हिमांशु वैस, अंशुल सैनी, सुमित सैनी, भूमिजा मिश्रा, नरेंद्र सिंह, अजीत दीक्षित, सुमित शुक्ला, राजवीर शाक्य, राजेश कुमार, रवि चौधरी, अनुराग वैस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें