कासगंज। रेलवे के मुख्य चल टिकट निरीक्षक के सचलदल एवं आरपीएफ एवं जीआरपी के सहयोग से कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 45 रेल यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इसमें चार यात्रियों के द्वारा जुर्माना अदा न करने पर उन्हें जेल भेजा गया।
आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर आने जाने वाली ट्रेनों को चेक किया गया। अचानक हुई चेकिंग की कार्रवाई से रेल यात्रियों में खलबली मच गई। कासगंज, मथुरा, रति का नगला मारहरा स्टेशनों पर भी चेकिंग की गई। जिसमें 45 यात्री ऐसे पाए गए जिनके पास गंतव्य तक जाने के लिए टिकट नहीं था।
ऐसे यात्रियों को पकड़ कर रेलवे टीम द्वारा आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। जहां पर पकड़े गए सभी बिना टिकट यात्रियों को फतेहगढ़ से आए रेलवे के मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 41 लोगों के द्वारा जुर्माना अदा करने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं चार यात्री ऐसे रहे जिन्होंने जुर्माना अदा नहीं किया। उन्हें जेल भेज दिया गया।