फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गोरहा-बाईपास मार्ग पर नौगवां के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन के टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जितेंद्र (39) निवासी हिम्मतपुरसई बिलराम में पैथोलॉजी लैब संचालित करता था। देर सायं युवक बिलराम से अपने गांव जा रहा था। तभी गोरहा-बाईपास मार्ग पर नौगवां के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि मृतक के भाई मुंशीलाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें