कासगंज। श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल ने श्री गौरीशंकर शारडा जूनियर हाईस्कूल एवं सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से 447 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति विनीत केला, पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मोहता, प्रदेश मंत्री सुभाष बाहेती, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी ने भगवान महेश को माल्यार्पण कर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित कर परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
उप सभापति ने कहा कि परिचय सम्मेलन का आयोजन एक सराहनीय कदम है। इससे युवक-युवतियों को अपने लिए योग्य जीवन साथी का चयन करने में मदद मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की सही उम्र में शादी करें। उम्र अधिक हो जाने पर विवाह होने में बहुत सारी बाधाएं आने लगती है। मंडल अध्यक्ष अरविंद कावरा ने सभी का आभार जताया। मंच संचालन प्रबंधक राजीव कावरा ने किया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, रामकुमार सादानी, अभय माहेश्वरी, योगेश माहेश्वरी, महेंद्र पाल चांडक, प्रमोद कुमार माहेश्वरी, विनय कुमार माहेश्वरी, सुनील दरक आदि मौजूद रहे।