फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग सड़क हादसों में 10 हुए घायल, 9 रेफर

Sun, 25 May 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर 3 सड़क दुघर्टनाएं हुईं। हादसे में 6 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 9 गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ थाना बरला के गांव भवीगढ़ निवासी सुनीता (35) पत्नी तेजवीर सिंह , ममतेश (26) पत्नी हीरा सिंह , नारायण देवी (35) पत्नी रोहतास , रोहित (8) पुत्र रघुवीर, उषा (40) पत्नी वेदपाल , सोमवती (35) पत्नी मन्नू , विशंभर लाल (65) पुत्र लक्ष्मण सिंह ऑटो में सवार होकर कासगंज के गांव नौरथा में नारायण देवी के घर पर भात लेने आ रहे थे। ढोलना क्षेत्र में गांव ईशेपुर के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर घायल सुनीता, नारायण देवी, रोहित, उषा, सोमवती को अलीगढ़ रेफर कर दिया। दूसरी घटना में हेत सिंह(22) पुत्र सत्यवीर निवासी फतेहपुर सुन्नगढी रात में गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर ऑटो सवार को कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे सहावर सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते अलीगढ़ भेज दिया। ढोलना क्षेत्र में अथैया चौराहा पर बाइक सवार छोटू (22) पुत्र धर्मेन्द्र निवासी फजलपुर थाना बरला अलीगढ़ बहन शिवानी (17) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा थे। अथैया चौराहे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें