राजकीय इंटर कॉलेज पर टीजीटी परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे परीक्षार्थी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शनिवार को जिले में कड़ी निगरानी के बीच टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में जिले के तीन केंद्रों पर पंजीकृत 1325 परीक्षार्थियों में से 1141 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 184 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। दूसरी पाली में पंजीकृत 1608 परीक्षार्थियों में से 1448 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 250 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए।
जिले में दो दिनों तक टीजीटी परीक्षा का आयोजन हो रहा है। शनिवार को प्रथम पाली में तीन केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा का आयोजन हुआ। वहीं द्वितीय पाली में चार केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर प्रथम पाली में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे 403 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं द्वितीय पाली में यहां पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 63 अनुपस्थित रहे, 417 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
राजकीय इंटर कॉलेज पर प्रथम पाली में पंजीकृत 480 में से 428 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां द्वितीय पाली में पंजीकृृत 480 में से 429 परीक्षार्थाी उपस्थित हुए जबकि 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 365 परीक्षार्थियों में से 310 उपस्थित हुए जबकि 55 अनुपस्थित रहे। यहां द्वितीय पाली में पंजीकृत 480 में से 399 उपस्थित हुए 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आरसी महिला डिग्री कॉलेज में केवल शाम की पाली में ही परीक्षा का आयोजन हुआ। यहां पंजीकृत 258 में से 203 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।