फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 416 यात्री

विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस व अधिकारी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धड़पकड़ के लिए टूंडला मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार के नेतृत्व में बुधवार को टूंडला-अलीगढ़ रेलखंड के मध्य चेकिंग अभियान चलाया गया। विविध ट्रेनों में चले अभियान के तहत चेकिंग स्टाफ ने 416 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। कुल 2,99,545 रुपये राजस्व वसूला गया। 13 लोग लाइनक्रॉस आदि में पकड़े गए।
विज्ञापन

बिना टिकट 274 यात्रियों से मौके पर ही 1,52,545 रुपये जुर्माना व किराया वसूला। 142 बिना टिकट यात्री व 13 अन्य को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने 147 यात्रियों से 147000 रुपये जुर्माना वसूला। रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष आठ यात्रियों ने जुर्माना नहीं दिया। ऐसे में मजिस्ट्रेट ने आठों यात्रियों को जेल भेज दिया। चेकिंग के दौरान चेकिंग स्टाफ, जीआरपी, आरपीएफ के जवान मौजूद रहे। एनसीआर प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें