फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में दबोचा मुन्नाभाई

विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
एटा। शनिवार सुबह की पाली में संपन्न सामाजिक विज्ञान परीक्षा में एक मुन्ना भाई दबोचा गया। वहीं 5255 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अधिकांश परीक्षार्थियेां ने पेपर आसान बताया।
विज्ञापन

आखिरी दौर में पहुंच रही बोर्ड परीक्षाओं में अनियमितताओं की पोल खुल रही है। शुक्रवार को पकड़े गए तीन नकलचियों के बाद शनिवार को अलीगंज तहसील क्षेत्र के बिल्सड़ पुवांया स्थित आरएसकेडी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर अमित यादव की जगह परीक्षा दे रहे रामवरेश सिंह को तहसीलदार द्वारा पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा पुलिस को सौंप दिया।
शनिवार की परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या और बढ़ गई। 15 प्रतिशत की अनुपस्थिति बढ़कर 15.46 तक पहुंच गई है। पंजीकृत 33991 आवेदकों में 5255 ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड परीक्षा में पहले फर्जी परीक्षार्थी के अलावा पांच नकलचियों के विरुद्ध कार्रवाई हो चुकी है। इनमें इंटर की एक छात्रा सहित तीन छात्र व एक हाईस्कूल का भी नकलची शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें