फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छाग्रही देंगे कुंभ मेले में स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
kumbh mela
विज्ञापन
ण्एटा। प्रदेश के सबसे बड़े आयोजन कुंभ मेला 2019 में प्रदेश भर के स्वच्छाग्रही स्वच्छता का संदेश देंगे। प्रदेश सरकार ने इसे लेकर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। तीन महीने तक स्वच्छाग्रही कुंभ मेले में आने वाले अतिथियों और लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, प्रदेश सरकार जनवरी-फरवरी 2019 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन करा रही है। इस दौरान लोगों को स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार ने स्वच्छाग्रहियों को शामिल करने की योजना बनाई है। इसके तहत हर जिले से 20-20 स्वच्छाग्रहियों की सूची मांगी गई है। इसमें कम से कम 30 फीसदी महिला स्वच्छाग्रही शामिल होंगी। स्वच्छ भारत मिशन के मिशन निदेशक आकाशदीप ने भेजे निर्देशों में कहा है कि कुंभ मेले में आने वाले स्वच्छाग्रही कार्य में दक्ष होने के साथ परिवार की सहमति एवं स्वेच्छा से भेजे जाएंगे। स्वच्छाग्रहियों के ठहरने, भोजन, मेडिकल, स्थानीय भ्रमण का प्रबंध शासन की ओर से किया जाएगा। वहीं स्वच्छाग्रही तीन महीने तक प्रयागराज में ही तैनात रहेंगे। साथ ही स्वच्छाग्रही को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से स्वच्छ भारत मिशन की आईईसी मद से खाते में भुगतान किया जाएगा। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि शासन से मांगी गई सूचना के आधार पर स्वच्छाग्रहियों की सूची भेजी जाएगी। जिले के स्वच्छाग्रही कुंभ मेले में योगदान देने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें