मैनपुरी। राजकीय पॉलीटेक्निक में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। समारोह की शुरुआत विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री व डॉ. बीएन राय ने की। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों द्वारा बनाए मॉडलों की सराहना की। इस दौरान इलेक्ट्रोनिक्स अभियंत्रण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले योगेश कुमार, एएमआई अभियंत्रण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आयुष मौर्या और आईसी अभियंत्रण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओमेंद्र सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीएन राय ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और निरंतर नई-नई तकनीकी सीखने का सुझाव दिया। सहायक आयुक्त जिला उद्योग केंद्र मोहम्मद सऊद ने उद्योगों के बारे में उन्हें जानकारी दी। संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. उदय सिंह यादव ने मेधावियों को बधाई देने के साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में अथक रूप से कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र वितरित किए। संस्था के पूर्व छात्र एचएन गुप्ता को समारोह में ब्रांड एम्बेसडर नामित किया गया। इस दौरान देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, उमेश चंद्रा, आरीब सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव, भूपेंद्र रतन शाक्य, नवनीत यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।