फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लालपुर में नकब लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में गांव लालपुर में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने जानकारी होने के बाद जब पुलिस को सूचना दी। सुस्त पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी राजकुमार प्रजापति बुधवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद बरामदे में सो गया था। रात को किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर कमरे में प्रवेश किया।
विज्ञापन


चोरों ने कमरे में रखे बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में बड़ा गड्डा और इधर उधर बिखरा सामान देख होश उड़ गए। परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मगर काफी देर बाद पुलिस जांच के लिए पहुंचीह। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की गई।

पुलिस पर तहरीर दबाने का आरोप
मैनपुरी। लालपुर में लाखों की चोरी की घटना के बाद पुलिस तहरीर ही दबा गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिसकर्मी का कहना था कि इंस्पेक्टर के कहने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


घटनाओं के खुलासे में फिसड्डी
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस वारदातों के खुलासे में हर बार फिसड्डी साबित होती है। पिछले वर्ष करीब 300 से अधिक चोरी की वारदातें हुईं। महज खुलासे के नाम पर तकरीबन हाथ खाली ही रहे। इस वर्ष भी चोरी की वारदातें सिर्फ तहरीर और रिपोर्ट तक ही सीमित रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें