फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर एक दर्जन पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सांसद अक्षय यादव ने सभी का स्वागत किया। सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा कि नौजवानों, छात्रों का भविष्य सपा में ही सुरक्षित है। सपा ने हमेशा छात्र राजनीति से निकले युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम किया है।
युवाओं को लोकसभा व विधानसभा में भेजने का काम किया है। वरिष्ठ सपा नेता अवनींद्र यादव ने कहा कि छात्र राजनीति से निकले नौजवानों को सपा में भरपूर सम्मान देकर राजनीति करने का मौका दिया है। सपा उपाध्यक्ष विजय आर्या, महासचिव शिवप्रताप सिंह ने कहा कि आज विपक्ष के समय जिन नौजवानों ने सपा का थामन थामा है, हम उन्हें बधाई देते हैं।अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक झाऊलाल यादव ने कहा कि छात्र-नौजवान खुलकर समस्याओं पर बोल सकते हैं। वही छात्र हितों के लिए लड़ाई लड़ सकते हैं। संचालन केवी यादव ने किया।