एटा। देश से 2025 तक टीबी को खत्म करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। कर्मचारियों को संसाधन मुहैया कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। क्षय रोग निवारण में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार ने स्मार्ट फोन (टेबलेट) की व्यवस्था कर पल-पल की खबर से अपडेट करने का फरमान जारी किया है।
जिले में क्षय रोग निवारण में लगाए गए कर्मचारियों के लिए स्मार्ट फोन (टेबलेट) आ चुके हैं। दूर दराज के क्षेत्रों में काम कर रहे कर्मचारियों को शासन से मिले टेबलेट मुहैया कराए जा रहे हैं। अब तक जिले में कार्यरत एसटीएलएस, एसटीएस, डीपीसी, डीपीपीसी आदि कर्मचारियों को अब तक 16 टेबलेट बांटे जा चुके हैं।
अन्य कर्मचारियों को जल्द ही स्मार्ट फोन देने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सीएल यादव ने बताया है कि क्षय रोगियों की जांच करने वाले कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों से डाटा एंट्री कराने के लिए मुख्यालय आना पड़ता था। शासन ने टेबलेट मुहैया करा दिए हैं। इससे अब कर्मचारी तत्समय नि:क्षय पोर्टल पर पूरा ब्योरा आसानी से उपलब्ध करा सकेंगे। जिले को 26 टेबलेट मिले हैं, जिनमें से 16 कर्मचारियों को बांटे जा चुके हैं।