फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से ड्राइवर की बाट जोह रही पोकलेन

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। लगभग एक करोड़ की लागत से नालों की सफाई करने के उद्देश्य से खरीदी गई पोकलेन मशीन चालक की बाट जोह रही है। चालक न होने के कारण यह किसी भी नाले की सफाई नहीं कर पा रही है। जबकि निगम ने बरसात से पहले सभी नालों को साफ करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


मसानी जैसे गहरे नालों की सफाई के उद्देश्य से नगर निगम ने तीन माह पहले पोकलेन मशीन खरीदी थी। इसे केवल दो दिन मसानी नाले में चलाया गया। इसके बाद से बंद पड़ी हुई है। इसे जल निगम के कार्यालय के बाहर खड़ा कर दिया गया है। इसे चलाने के लिए चालक ही नहीं है।

जानकारी के अनुसार निगम द्वारा 70 चालकों की भर्ती होनी है लेकिन यह अभी हो नहीं पा रही हैं। वहीं, अभी तक निगम ने सिर्फ 11 नालों की ही सफाई की है। उनमें से भी आधे नाले ऐसे हैं जिनकी सफाई आधी अधूरी ही हो सकी है।
विज्ञापन


इसके चलते जरा सी बारिश में पानी सड़कों पर आने लगता है। अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन में चालकों की भर्ती हो जाएगी। इसके बाद पोकलेन का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें