फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंग गलियों में बदमाशों का पीछा करेगी यूपी 100 की बाइक

विज्ञापन
यूपी 100 की बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। तंग गलियों का फायदा उठाकर अपराधी भाग नहीं सकेंगे। अब तंग गलियों में यूपी 100 की बाइकों पर पुलिसकर्मी अपराधियों का पीछा करेंगे। इसके लिए मथुरा पुलिस को यूपी 100 की 30 बाइकें दी गईं हैं। इसके तहत लखनऊ से संदेश मिलते ही इन बाइकों पर सवार पुलिसकर्मी तत्काल वारदात स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जनपद में यूपी 100 के 63 चौपहिया वाहन हैं। इन वाहनों पर पुलिसकर्मी वारदात स्थल पर पहुंचते हैं। तंग गलियों में यह चौपहिया वाहन न जाने से अपराधी भाग खड़े होते हैं। अब यूपी 100 की 30 बाइकों पर सवार पुलिसकर्मी इन अपराधियों की धरपकड़ करेंगे। पुलिस लाइन में खड़ी इन बाइकों को जनपद के प्रत्येक थाने के हवाले किया जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि यूपी 100 की 30 बाइकों को थानों में वितरित किया जाएगा।

वायरलेस सेट और मोबाइल से लैस होंगे पुलिसकर्मी
मथुरा। यूपी 100 की बाइक पर सवार पुलिसकर्मी वायरलेस, मोबाइल और अत्याधुनिक हथियार से लैस होंगे। लखनऊ से मोबाइल पर संदेश मिलते ही वारदात स्थल पर यूपी 100 की बाइक तत्काल पहुंचेगी।
विज्ञापन


इन थानों को मिलेगी यूपी 100 की बाइकें
कोतवाली वृंदावन-3, कोतवाली मथुरा-2, सदर बाजार-2, गोविंद नगर-2, गोवर्धन-2, कोसीकलां-2, शेरगढ़-1, मांट-1, सुरीर-1, मगोर्रा-1, छाता-1, नौहझील-1, महावन-1, बलदेव-1, रिफाइनरी-1, राया-1, फरह-1, बरसाना-1, जमुनापार-1, हाईवे-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें