फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकृत ट्रैक पासिंग होंगे बंद

विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। लोगों की जिंदगी और सुरक्षा को लेकर रेलवे ने एटा-बरहन मार्ग पर बने अवैध ट्रैक पास को बंद कराने का फैसला किया है। रेलवे ने रेल मार्ग पर 10 ट्रैक पासों को चिह्नित किया है। जहां रास्ता कटवाने का काम शुरू होगा। रेलवे के सहायक अभियंता ट्रैक ने डीएम-एसएसपी को पत्र लिखकर ट्रैक पास पर पुलिस बल मुहैया कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, एटा-बरहन रेल मार्ग पर लोगों ने ट्रैक से गुजरने के लिए अवैध रूप से ट्रैक पास बना लिए हैं। यहां से लोग अनाधिकृत रूप से गुजरते हैं। जिससे रेल सुरक्षा और संरक्षा को खतरा बना रहता है। इसके लिए रेलवे ने इन ट्रैक पासों को बंद कराने का फैसला किया है। रेल मार्ग पर चिह्नित किए गए 10 ट्रैक पास को 15 मई से 17 मई तक बंद कराया जाएगा। ट्रैक के दोनों ओर बनाए गए रास्ते को काटा जाएगा। एनसीआर टूंडला के सहायक अभियंता ट्रैक ने डीएम-एसएसपी को पत्र लिखकर ट्रैकपास काटने के दौरान पुलिस बल मुहैया कराने की मांग की है।
यहां बने हैं अवैध ट्रैक पास
स्टेशन के बीच गांवों के बीच
जलेसर सिटी-कुसवा हसनगढ़-राजा रामपुर
जलेसर सिटी-कुसवा नगला झंडू-पुन्हैरा
कुसवा-अवागढ़ कुसवा-पौंडरी
कुसवा-अवागढ़ मीसांकलां-ताज खेड़िया
कुसवा-अवागढ़ मीसांकलां-गदेसरा
कुसवा-अवागढ़ मीसांकलां-नगला दारू
कुसवा-अवागढ़ बरई-बरई
वसुंधरा-कमसान नगला सेवा बड़ा-आगरा रोड
वसुंधरा-कमसान नगला सेवा छोटा-बावसा
कमसान-एटा नगला अन्नी-कमसान
कुसवा-अवागढ़ के बीच सबसे अधिक ट्रैक पास
एटा-बरहन रेल मार्ग पर सबसे ज्यादा कुसवा और अवागढ़ स्टेशन के बीच अवैध ट्रैक पास बने हैं। मीसांकलां से ताज खेड़िया, गदेसरा, नगला दारू जाने के लिए ट्रैक को पार करना पड़ता है। यहां लोगों ने अवैध रूप से ट्रैक पास बना लिए हैं। वहीं जलेसर-कुसवा और वसुंधरा-कमसान के बीच भी अवैध ट्रैक पास बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें