फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर दंपती से जेवर और नकदी लूटी

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
औंछा(मैनपुरी)। जसराना मार्ग पर रविवार शाम अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से तमंचा के बल पर जेवर और नकदी लूट ली। बदमाशों ने विक्रमपुर नहर के पास वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। तलाश के बाद भी लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत निवासी सुरेंद्र सिंह रविवार शाम को पत्नी सीमा देवी व पुत्र पवन और देवेश को साथ लेकर बाइक से थाना क्षेत्र के गांव नगला रामसिंह स्थित ससुराल आ रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में जसराना मार्ग पर विक्रमपुर नहर के पास पहुंची। तभी पीछे से आए अपाचे सवार दो लुटेरों ने तमंचा तानकर बच्चे को गोली मारने की धमकी दी। धमकी से डर कर युवक ने बाइक को रोक दिया।

लुटेरों ने सुरेंद्र से 11000 की नकदी, तीन अंगूठी सीमा से दो अंगूठी, कुंडल, जंजीर, सोने का पैंडल और करीब 5500 की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे कस्बा की ओर भाग गए। लूट की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। लुटेरों की तलाश की मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें