फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पत्नी को हथठेले पर लाया अस्पताल, तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी व्यवस्था की चूक के चलते सोमवार को एक महिला की जान चली गई। गांव हरिहरपुर में सुबह एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसको अस्पताल ले जाने के लिए पति ने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर उसने बूढ़ी मां के साथ पत्नी को हथठेले पर लिटाकर पांच किलोमीटर दूर जिला अस्पताल के लिए चल दिया। वहां पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को भर्ती करने से आनाकानी की। औपचारिकताएं पूरी होने तक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी कन्हैया लाल सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार की सुबह उसकी पत्नी सोनी (30) की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीर का मोबाइल लेकर कन्हैया लाल ने एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई, उधर पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती देख कन्हैया ने ठेले पर पत्नी को लिटाया और देखभाल के लिए बूढ़ी मां को बिठाने के बाद जिला अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भर्ती करने में भी आनाकानी की। जब डॉक्टर भर्ती करने को तैयार हुए तो औपचारिकताएं पूर्ण कराने लगे। इस बीच अस्पताल के बाहर ठेले पर लेटी बीमार सोनी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें