फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में विधायक हरिओम यादव को अलग बैरक में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार में बंद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को जिला कारागार में अन्य बंदियों से अलग बैरक में रखा गया है। मंगलवार को उनसे मिलने के लिए बेटे के साथ परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों के आने का क्रम चलता रहा। विधायक ने जेल में उड़द की दाल एवं रोटी का सेवन किया।
विज्ञापन


सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को शिकोहाबाद थाने में 2015 में दर्ज 120बी एवं 307 के मामले में अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने पर जेल जाना पड़ा। जेल में बंद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव से मंगलवार को मिलने को उनका बड़ा बेटा जिला कारागार में पहुंचा। उनके साथ परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रिश्तेदार शामिल थे।

इसके अलावा कुछ कार्यकर्ता विधायक से मिलने जेल पहुंचे। जेलर प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विधायक से मिलने उनके बड़े पुत्र एवं रिश्तेदार आए थे। विधायक सिरसागंज को सामान्य कैदियों के सापेक्ष अलग बैरक में रखा गया है। उन्होंने कहा विधायक को बंदियों के समान रुटीन में बनने ही वाला भोजन परोसा गया। उन्होंने उड़द चना की दाल और कुछ रोटियां ही खाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें