फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए बंदी की हालत बिगड़ी, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में मंगलवार को पेशी पर आए गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी की अचानक हालत खराब हो गई। उसे फौरन जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार होने के बाद जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन


आगरा में बालाजीपुरम निवासी उस्मान को लगभग दस महीने पहले थाना टूंडला पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में जेल भेजा था। थाना दक्षिण में उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मंगलवार दोपहर उस्मान को जिला कारागार फिरोजाबाद से पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था। कोर्ट में पेशी कराने से पहले उस्मान की हालत अचानक खराब हो गई। उसने साथी पुलिसकर्मी को घबराहट होने की बात कही और अचेत हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसवाले भी सन्न रह गए।

तत्काल उसे उपचार के लिए कैदी वाहन से जिला अस्पताल परिसर स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। बंदी की हालत खराब होने की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर में कैदी का उपचार चला। करीब दो घंटे बाद उसकी हालत में सुधार हो सका। जेलर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण उसे चक्कर आ गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद तबीयत सुधरी तो उसे जेल वापस लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें