फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल से दर्ज कराइए अपनी शिकायत

विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। किसी भी समस्या को लेकर अब सरकारी दफ्तर या फिर अफसर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। विभाग से जुड़ी समस्या को अब कोई भी व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ही दर्ज करा सकता है। इसके लिए राज्य सरकार नए साल पर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन शुरू करने जा रहा है। इस पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण की निगरानी भी लखनऊ के स्तर से होगी। इसके लिए 22 दिसंबर को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विभागाध्यक्षों की ट्रेनिंग होने जा रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में जन शिकायतों को लेकर डीएम सहित सभी अफसर कार्यालयों में प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक बैठते हैं। इसके अलावा तहसील दिवस (संपूर्ण समाधान दिवस) सहित विभिन्न विभागों के अपने समाधान दिवसों का भी आयोजन होता है। इसके अलावा ऑन लाइन भी निस्तारण की कार्रवाई की जाती है। इन सब के बावजूद मुख्यमंत्री के स्तर तक पहुंचने वाली शिकायतों का दौर कम नहीं हो रहा है। इसका मुख्य कारण शिकायतों के निस्तारण में अफसरों का फर्जीवाड़ा है।

इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के रूप में नए साल पर नई शुरूआत करने जा रही है। इसमें 1076 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी, जिसकी निगरानी लखनऊ स्तर पर बनने वाले कॉल सेंटर द्वारा होगी। इसमें शिकायत निस्तारण से संबंधित विभागीय कर्मचारी के पास पहुंचेगी। इसका 15 दिन में निस्तारण करना होगा। लखनऊ स्थित कॉल सेंटर इसकी रिपोर्ट शिकायतकर्ता से ही लेगा। इस संदर्भ में लखनऊ में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अजय गुप्ता के प्रशिक्षण के बाद अब इसकी शुरूआत से पहले स्थानीय अधिकारियों को आज शुक्रवार को दोपहर 3 से 5 बजे तक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें