फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सजा का एलान होने से पहले ही भागा हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना लोहामंडी के हत्या के मामले में फैसला सुनाए जाने से पहले ही हत्यारोपी बरहन निवासी विक्रम गौतम कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र देकर फरार हो गया। एडीजे अनिल कुमार (द्वितीय) ने अभियुक्त के प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए एसएसपी को अभियुक्त के घर की कुर्की के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने अभियुक्त के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन


घटना 17 सिंतबर 2009 की है। टीचर्स कालोनी (बाह) निवासी सुनील भदौरिया की रात्रि 11.15 बजे न्यू अशोक नगर, लोहामंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट बरहन निवासी योगेश कुमार ने बरहन के विक्रम गौतम और बल्देव मथुरा के श्यामवीर के खिलाफ दर्ज कराई थी।

14 दिसंबर को कोर्ट में श्यामवीर और विक्रम दोनों आए। विक्रम के साथ उसकी मां भी आई थी। इसी दौरान विक्रम को भनक लगी कि उसे आज सजा सुनाई जा सकती है। इस पर उसने अपने अधिवक्ता से कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


इसके बाद विक्रम फरार हो गया था। वादी पक्ष के अधिवक्ता बलवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी कोर्ट परिसर में मौजूद थे। बाद में विक्रम भाग गया। इसके बाद एडीजे ने अभियुक्त के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसके घर की कुर्की के आदेश एसएसपी को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें