रेलवे स्टेशन पर लगाई गई चार एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन) का सरवन डाउन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की भीड़ रेलवे के टिकटघर पर पहुंच गई।
रेलवे ने यात्रियों के लिए तीन बिंडो लगा रखी है। इसके अलावा स्टेशन पर चार एटीवीएम लगी हुई है। इन मशीनों से वेंडर अपने कार्ड के माध्यम से यात्रियों को टिकट निकाल कर देता है। जबकि आधा दर्जन जन सुविधा टिकट घर भी संचालित हैं। दोपहर में अचानक एटीवीएम तथा निजी टिकट घर की नेट वर्किंग व्यवस्था फेल होने से टिकट निकलना बंद हो गया। इस कारण यात्रियों का दबाव रेलवे के टिकट विंडो पर आ गया। दोपहर 12:10 से 12:55 बजे के अंतराल में मथुरा, फर्रुखाबाद एवं बरेली मार्ग के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। इस अवधि में सैकड़ों यात्रियों के टिकट घर पर पहुंचने यात्रियों को दिक्कतें हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद नेटवर्किंग चालू हो सकी।
विज्ञापन
रेलवे ने नहीं खोली अतिरिक्त विंडो
कासगंज। रेलवे स्टेशन पर आम दिनों में तीन विंडो ही रेलवे संचालित करता है। स्टेशन पर एक अतरिक्त विंडो खोले जाने के लिए स्थान भी है, लेकिन भीड़ के दबाव के बाद भी रेलवे ने अतिरिक्त विंडों नही खोली, जिससे भी यात्रियों को दिक्कतें हुई।
रेलवे यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखता है। अचानक सरवर डाउन होेने की वजह एटीवीएम व जनसुविधा केंद्र से टिकट न मिल पाने से यह समस्या पैदा हो गई-सचिन कुमार एएसएम