फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार किसानों को बांटे कर्जमाफी के प्रमाण पत्र

विज्ञापन
प्रमाण पत्र लिए कसान
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। लघु एवं सीमांत किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के तहत मंडी समति के मैदान में विधायक संजीव दिवाकर एवं एडीएम महेशचंद्र शर्मा की मौजूदगी में दो हजार किसानों को 16 करोड़ के ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संकल्पित है। हर हाल में वर्ष 2022 तक किसानो की आय दुगनी कराने की योजना पर काम किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदि योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की गरीब जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में दिलाए जाने के लिये अंत्योदय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ पर गायत्री आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान लीड बैंक के प्रबंधक एलसी पाल, एडीएम महेशचंद्र, एसडीएम विजय कुमार, सीओ एमपी सलोनिया, क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण बैंक भागीरथ शर्मा, एसएस सिसौदिया, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश सरानी, अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह, पवेंद्र सिंह, नरेशपाल सिंह, राजेश वार्ष्णेय, रामजीलाल राजपूत, बीएल कुशवाह, विशन वार्ष्णेय, धर्मपाल सिंह टुल्लन, रमेशपाल सिंह रामू, विकास मित्तल, धर्मेन्द्र सिंह राजू मौजूद रहे।


कासगंज/सहावर।
उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के तहत नवीन तहसील परिसर सहावर परिसर में आयोजित समारोह में तहसील सहावर क्षेत्र के 1347 किसानों के एक लाख रुपये तक ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रथम चरण में तहसील सहावर क्षेत्र के 1347 किसानों का 8.62 करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया गया है। ऋण की धनराशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेज दी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश साहू द्वारा संयुक्त रूप से ऋण मोचन के तहत कर्ज माफ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अभी भी ऐसे 10 हजार किसान हैं, जिन्होंने अभी तक अपना शपथ पत्र लेखपाल को उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे किसान एक सप्ताह के अंदर अपना शपथ पत्र संबंधित लेखपाल को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि जिले के 48,996 पात्र किसानों का ऋण माफ होना है। प्रथम चरण में ऐसे 13,688 किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है जिनके खाते आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। जिला स्तर पर पांच हजार, तहसील कासगंज क्षेत्र के दो हजार तथा तहसील सहावर क्षेत्र के 1347 किसानों को लाभान्वित किया गया है। शीघ्र ही दूसरे चरण में 25,141 किसानों को लाभान्वित कराया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी का सराहनीय निर्णय लेकर सरकार ने अच्छा कार्य किया है। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसान, कृषि लागत कम करने के लिए मृदा परीक्षण जरूर कराएं जैविक खादों का प्रयोग करें। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी सकुमित कुमार चौहान, उप कृषि निदेशक विजय शंकर, राजकुमार, एसडीएम सहावर, तहसीलदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें