एटा। सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कासगंज के पाल नगर गंगेश्वर कालोनी निवासी दिनेश सोलंकी (35) पुत्र रामदास शनिवार शाम को टेंपो में बैठकर एटा से घर लौट रहा था। रास्ते में टेंपो खराब हो गया और वह सड़क किनारे खड़े होकर दूसरे वाहन का इंतजार करने लगा। तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।