फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी से सदमे में आए वृद्ध की मौत

विज्ञापन
दबंग
विज्ञापन
अवागढ़। बच्चों के विवाद को लेकर दबंगों ने घर पहुंचकर वृद्ध को धमका दिया। इसके बाद दबंगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इस पर पुलिस ने घर पर दबिश दी तो सदमे में आए वृद्ध की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के बेटे ने थाना अवागढ़ में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना अवागढ़ अंतर्गत कस्बा निवासी नागेंद्र पाल परिवार के बच्चों का कस्बे के ही जुल्फी खां के परिवार के बच्चों के साथ विवाद हो गया था। इस पर जुल्फी खां अपने साथियों के साथ नागेंद्र के घर आया। यहां दबंगों ने नागेंद्र के पिता राम बलवीर सिंह के साथ गालीगलौज करते हुए बेइज्जती कर दी। वहीं यूपी 100 डायल पर फोन कर पुलिस बुला ली।

घर पहुंची पुलिस ने वृद्ध से थाने पहुंचने के लिए कहा। आरोप है कि सदमे में आए वृद्ध राम बलवीर सिंह की हालत खराब हो गई। इस पर परिवारीजनों ने वृद्ध को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर बताकर आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई। मामले में नागेंद्र ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें