फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व: भक्ति में डूबे भक्त

विज्ञापन
दशलक्षण पर्व के दसवें दिन की गई उत्तम आंकिचन धर्म का पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। छम, छम, छम छमाछम बाजे घुंघरूं, हाथों में दीपक लेकर आरती करूं जैसे भजनों की गूंज पर भक्त थिरकते नजर आए। कुछ ऐसा नजारा सोमवार को जैन गली स्थित जानकीदास चैत्यालय में नजर आया। दशलक्षण पर्व के दसवें दिन श्रावक-श्राविकाओं ने उत्तम आंकिचन धर्म का पूजन किया और मंदिर से सामग्री यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के 13 जिनालयों की वंदना करते हुए मंदिर लौटकर संपन्न हुई। इस मौके पर मुकुट, माला और पीत वस्त्र धारण किए इंद्र स्वरूप जिनेंद्र देव के जयकारे लगा रहे थे। युवा बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर थिरकते नजर आए। बुधवार को श्रावकों ने रत्नत्रय व्रत रखकर सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र रूपी रत्नों को धारण करने की कामना की। उधर, नसिया जैन मंदिर में विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा संगीतमय पूजन का आयोजन किया गया। बबीता जैन ने बताया कि मंगलवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के साथ पर्व का समापन होगा। विमल जैन, दिनेश चंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, अमर चंद्र जैन, दिलीप जैन, अनिल जैन, ऋषभ जैन, रानू जैन, अंकित जैन, ईशान जैन, रोहित जैन, मयंक जैन, रिंकू जैन, प्रियांशु जैन, सचिन जैन, शैलेंद्र जैन, मिल्की जैन, रंजना जैन, मोना जैन, संध्या जैन, समता जैन, बबली जैन, सुनीता जैन, ममता जैन, अंकिता जैन, मेघा जैन मौजूद रहे। वहीं पुरानी बस्ती बड़ा जैन मंदिर, नेमिनाथ जिनालय, मोरध्वज जैन मंदिर, शीतलनाथ जैन मंदिर, अत्तार जैन मंदिर, गोटावाला मंदिर में भी उत्तम आंकिचन धर्म की पूजा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

प्रीति बनी जैन स्मार्ट श्रीमती 2017
अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन द्वारा रविवार रात को नसियाजी जैन मंदिर में जैन स्मार्ट श्रीमती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रीति जैन को जैन स्मार्ट श्रीमती 2017 का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिखा जैन द्वितीय, विनीता जैन तृतीय, रश्मि जैन चतुर्थ, सुनीता जैन पांचवें स्थान पर रहीं। इस मौके पर महिलाओं ने सवालों का रोचक अंदाज में जवाब दिया। पार्टनर में क्रमश: बिंदु जैन, सीमा जैन, पूनम जैन, रजनी जैन और मोनिका जैन शामिल रहे। इस मौके पर एसओ महिला थाना सुमनलता जैन, अंजू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आनंद जैन, दिनेश जैन, जगदीश चंद्र जैन, सुनील जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें