फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता में एटा का दबदबा

विज्ञापन
football
विज्ञापन
एटा। राजकीय इंटर कालेज क्रीड़ास्थल पर आयोजित मंडलीय फुटबाल बालक सीनियर एवं जूनियर वर्ग में एटा का दबदबा रहा। वहीं बालिका वर्ग में अलीगढ़ ने बाजी मारी। बुधवार को संपन्न प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन एवं प्रधानाचार्य डॉ राकेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

मंडलीय फुटबाल बालक सीनियर जूनियर वर्ग का पहला मैच अलीगढ़ व हाथरस टीमों के बीच खेला गया। इसमें हाथरस ने बाजी मारी। फाइनल मैच एटा व हाथरस के बीच खेला गया। इसमें एटा ने 7-0 से हाथरस को पराजित किया। अर्जुन व राहुल देव का प्रदर्शन शानदार रहा।
जूनियर वर्ग में भी एटा का दबदबा रहा। अलीगढ़ के साथ खेले मैच में 8-0 से विजय हासिल की। हिमालय एवं सौरभ ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग में अलीगढ़ टीम ने एटा को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार एवं सत्येंद्र सिंह निभाई। मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी करुण प्रकाश अलीगढ़, सुनील कुमार शर्मा हाथरस, नीती सिंह, अशोक यादव, राजीव यादव बॉबी, नेम सिंह चौहान, यश कुमार सक्सेना, सेवाराम, विशांत कुलश्रेष्ठ, अभय यादव, धर्मेंद्र विनोद, भूपाल सिंह, मनोज कुमार आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें