फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी रोड पर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बासोनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दस जून को युवती की सामूहिक दुराचार के बाद हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसमें तीन आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे पहले पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की थी। पुलिस के इस रवैये से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यहां पर सुनवाई नहीं हुई तो एमजी रोड जाम कर दिया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाम खोला गया।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। युवती की लाश कुएं में फेंक दी गई थी। तब पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात आई, तब पुलिस ने कार्रवाई के लिए कहा लेकिन की नहीं। युवती के परिवारीजन थाने के चक्कर काट काटकर थक चुके हैं लेकिन अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस उन्हें मौका दे रही है।

ये लोग ज्ञापन लेकर आए थे। डीएम दफ्तर पर पता चला कि जिलाधिकारी तहसील दिवस में गए हैं। कोई अन्य अधिकारी भी ज्ञापन लेने के लिए नहीं आया। इस पर लोग हंगामा प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट के सामने पहुंच गए और एमजी रोड पर जाम लगा दिया। वाहनों की कतारें लग गई। इस पर सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव ज्ञापन लेने के लिए पहुंची। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर जो लोग भी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कराई जाएगी। इस पर प्रदर्शनकारी मान गए और जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें