फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैग करेंगी आदर्श नगर योजना का आडिट

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। आदर्श नगर योजना के अंतर्गत जिले के निकायों में हुए कार्यों का आडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) करने जा रही है। इसके लिए सीएजी की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को मथुरा आ रही है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार से वित्त पोषित आदर्श नगर योजना के क्रियान्वयन का आडिट प्रदेश सरकार के फैसले के तहत नियंत्रक महालेखा परीक्षक को दिया गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2016-17 तक आदर्श नगर योजना के क्रियान्वयन का आडिट होगा। इसमें जिले की एक मात्र नगर पालिका कोसीकलां के साथ राया, बाजना, बलदेव, महावन, गोकुल, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, चौमुंहा, छाता, नंदगांव और बरसाना नगर पंचायतों को भी शामिल किया गया है।



इसके लिए तीन सदस्यीय लेखा परीक्षा दल मंगलवार को मथुरा आ रहा है। इसमें लेखा परीक्षा अधिकारी थामस केए और सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी देवानंद यादव, मनीष कुमार रहेंगे। मंगलवार शाम चार बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक होगी। निकाय एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र ने बताया कि शासन के आदेशानुसार आडिट की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें