फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते को बुलाया और मार दी गोली

विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के ग्राम बल्हारपुर में प्रेमी व उसके भाई को फैसले के लिए धोखे से बुलाकर गोली मार दी। आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये भी ले लिए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में तीन के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जितेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी चंदनपुर पटियाली मार्च माह में सिढ़पुरा के बल्हारपुर से एक युवती को भगाकर ले गया था। इस मामले में जितेंद्र व उसके चाचा राजेश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पिछले माह उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन


युवती ने इस बीच जितेंद्र से शादी भी कर ली। इस मामले में हरवेश पुत्र वीर सिंह निवासी नगला ढक जैथरा एटा ने एक लाख रुपये में फैसला करा देने का भरोसा दिया। दोनों युवक नकदी लेकर बुधवार की रात को बल्हारपुर पहुंच गए। उनसे एक लाख रुपये ले लिए गए। रात के समय दोनों युवकों को वहीं रोक लिया। जब वे गुरुवार की सुबह अपने घर जाने को हुए तो हाकिम सिंह व उनके पुत्र ने गोली चला दी।
विज्ञापन


दोनों गोली लगने से घायल हो गए। गोली लगने से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जितेंद्र ने घटना की जानकारी अपने भाई रमेश को दी। सूचना पर वह सिढ़प़ुरा अस्पताल पहुंच गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया। भाई रमेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल दोनो युवक लड़की को भगाने के मामले में नामजद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें