फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 60 हजार नगदी रखा थैला चोरी

विज्ञापन
bank loot
विज्ञापन
जैथरा (एटा)। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का साठ हजार रुपये की नगदी से भरा थैला बैंक के अंदर से चोरी हो गया। इसकी शिकायत शिक्षक ने थाना जैथरा पुलिस को दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना भोगांव के आदर्श नगर निवासी रुवेंद्र पुत्र अशोक कुमार जैथरा ब्लॉक के गांव भोज्जापुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। शुक्रवार को वह कस्बा जैथरा स्थित श्रेयर्स ग्रामीण बैक से रुपये निकालने के लिए गया था। बैक से शिक्षक ने साठ हजार रुपये निकाले। इसके बाद रुपये उसने थैले मेे रख लिए और थैला बैक के अंदर बेंच पर रख दिया।
थैला रखने के बाद वह बैक में कागजात ठीक कराने लगा। उसी समय किसी ने उसका थैला चोरी कर लिया। इसकी जानकारी शिक्षक को उस समय हुई जब वह लौट कर बेंच के पास पहुंचा। इस पर शिक्षक ने थैली की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इस पर शिक्षक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले लेकिन कोई जानकारी नहीं लग पाई। पुलिस जांच पड़ताल कर थैला और चोर का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें