पिनाहट। पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव खादर और काकरखेड़ा में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने की अपील की।
सीएचसी पिनाहट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाह ने बताया कि शिविर में कुल 41 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी।