फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: छह महीने बाद तीसरी लहर में हुई पहली मौत, 24 घंटे में 409 लोग संक्रमित मिले

Sat, 22 Jan 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में गुरुवार को रिकॉर्ड 891 नए मरीज मिले थे। शुक्रवार नए मरीजों का आंकड़ा आधे से भी कम रहा। 
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में छह महीने बाद तीसरी लहर में शुक्रवार को कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई है। अब तक कुल 459 मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 458वीं मौत 28 जुलाई 2021 को दूसरी लहर में हुई थी। जिले में संक्रमितों की मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। यानी प्रत्येक 200 मरीजों में तीन दम तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ताजनगरी निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग हृदय एवं मधुमेह रोगी थे। संक्रमित होने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। अब कुल मृतक संख्या 459 हो गई है। सबसे ज्यादा 200 से अधिक मरीजों की मौत बीते अप्रैल-मई में आई संक्रमण की दूसरी लहर में हुई थी। 
बीते 24 घंटे में 4708 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिनमें 409 संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 605 लोगों ने सात दिन का होम आइसोलेशन पूरा किया है। होम आइसोलेशन पूरा करने वालों को स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ घोषित किया है। जिले में 3235 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। शुक्रवार तक कुल 22.92 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी हैं। जिनमें कुल 33249 संक्रमित मिले हैं। 29555 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर जिले में 88.88 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीका-मास्क और सामाजिक दूरी से होगा बचाव
रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. अंशुल पारीक ने बताया कि कोरोना वायरस की गंभीरता को कमतर न आंकें। लापरवाही कतई न बरतें। टीकाकरण के प्रभाव के चलते भी संक्रमितों में गंभीर लक्षण नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में लोग टीकाकरण जरूर कराएं।

डॉ. अंशुल पारीक ने कहा कि घर में बुजुर्ग और 15 से 18 साल के किशोर-किशोरी हैं तो उनका टीकाकरण भी जरूर करवा लें। थ्री लेयर मास्क पहनें और जहां भीड़भाड़ हो वहां जाने से बचें। किसी से भी बात करते वक्त दो गज की दूरी का ख्याल रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें